गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गोलगो पंचायत अंतर्गत भंवरडीह गांव में बुधवार देर रात मूसलाधार बारिश के दौरान एक किसान का गोहाल भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर एक दुधारू गाय की मौत हो गई, जबकि दो मवेशी घायल हो गए। घटना बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे की है। भुक्तभोगी किसान द्वारिका यादव ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। बाहर झमाझम बारिश हो रही थी। इसी बीच अचानक गोहाल गिरने की तेज आवाज आई। आवाज सुनकर किसान द्वारिका यादव दौड़कर गोहाल पहुंचे तो देखा कि गोहाल पूरी तरह धराशायी हो चुका है। गोहाल में बंधे आधा दर्जन से अधिक मवेशी मलबे में दब गए थे।द्वारिका यादव ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर दबे हुए मवेशियों को बाहर निकालने का कार्य शुरू ...