गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन बेहाल है, वहीं उसरी फॉल उफान पर है। शहर की रफ्तार पर रह रहकर बारिश का ब्रेक लगता रहा। बुधवार को पूरे दिन में कई बार तेज- धीमी बारिश होती रही। इससे सड़कों से गलियों तक में किचकिच रहा। आम जनजीवन भी बारिश से अस्त-व्यस्त हो गया है। रमणीक स्थल उसरी फॉल भारी बारिश के कारण उफान पर है। इसे देखने कके लिए बड़ी संख्या में बुधवार को लोग पहुंचे हुए थे। इधर स्टेशन रोड, झंडा मैदान, चंदौरी रोड, बस स्टैंड रोड, भंडारीडीह सहित कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव ने जनजीवन की रफ्तार को प्रभावित किया। बारिश के कारण मजदूरी करनेवाले अधिकांश लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह भी पढ़े...