गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के बिरने निवासी अर्जुन यादव का मिट्टी का घर दो दिन पूर्व हुई बारिश में गिर गया। घर गिरने के बाद अर्जुन यादव अपने पूरे परिवार के साथ बेघर हो गया है। फिलहाल उनके भाई ने रहने के लिए अपना घर दिया है, जहां पूरा परिवार रहने को मजबूर है। अर्जुन यादव ने बताया कि उनका मकान मिट्टी का बना हुआ था, जो लगातार हुई बारिश के कारण अचानक गिर गया। घर गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि अब उनका अपना मकान रहने लायक नहीं बचा है। परिवार में दो बड़ी बेटियां भी है, ऐसे में बिना घर के रहना काफी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बारिश ने छीन लिया मजदूर का आशियाना, लगाई गुहार उन्होंने पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना अ...