गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत स्थित बुधुडीह और जोरासीमर गांव के बीच नदी पर बना अस्थायी पुलिया शनिवार-रविवार की हल्की बारिश में बह गया। जिससे लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस नदी पर स्थायी पुलिया नहीं होने के कारण हर साल बरसात में अस्थायी पुल टूट जाता है। इसके बाद ग्रामीण अपने निजी खर्च से मिट्टी, मोरम और पाइप लगाकर पुलिया की मरम्मत करते हैं। इस बार भी इसी तरह बना पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिया टूटने से पुतरिया, पहरमा, तेतरियाटांड, बल्कुडीह सहित अन्य गांवों की करीब 2000 आबादी प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- Siwan News गंडकी पर पुल क्षतिग्रस्त, छह गांवों के लोग परेशान इन गांवों के लोग बुधुडीह बाजार और गिरिडीह-जामताड़ा मु...