गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: बेंगाबाद। प्रखंड क्षेत्र के जेरुआडीह पंचायत स्थित चोरकट्टा में बारिश के कारण शनिवार की रात एक कच्चा मकान भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि चोरकट्टा निवासी सोनी देवी पति अरुण राम अपनी दो बच्चियों के साथ कच्चे मकान में सो रही थी। लगातार हो रही बारिश के कारण रात में मकान अचानक गिर गया। मां-बेटियां किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित बचीं। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रात में सोते समय बारिश में ढहा गरीब का आशियाना मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सिर से छत छिन गई है। यही उनका एकमात्र आशियाना था, जिसमें वह गुजर-बसर कर रहे थे। ...