गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाघाडीह गांव के समीप रविवार दोपहर को बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवक की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दुधकियाटांड़ गांव निवासी 18 वर्षीय दिलचंद कुमार और जामताड़ा जिला के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विशणदेव मोहली के रुप में की गई है। दोनो युवक रिश्ते में जीजा और साला लगते है। बताया जाता है कि दोनो जीजा साला बाइक से गांडेय से अहिल्यापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे। इसी बीच बाघाडीह मोड़ के पास एक बोलेरो चालक अपनी गाडी को घुमा रहा था। इसी क्रम में बाइक चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और अहिल्यापुर पु...