गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा - तुकतुको रोड पर रविवार देर शाम हुए बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर भाकपा माले नेता उमेश मंडल, पवन महतो, पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो आदि पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, मुंडरो पंचायत के पैसरा गांव निवासी सूरज महतो अपनी पत्नी सविता देवी और 7 माह की बच्ची के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान अड़वारा - तुकतुको रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं उनकी 7 माह की बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के स...