Gridih News: बहू से छेड़खानी का विरोध किया तो फरसा से वारकर किया घायल
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पारडीह गांव में बहू के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने पर ससुर रोहन प्रसाद वर्मा पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना 30 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, 30 जून की सुबह रोहन प्रसाद वर्मा की बहू घर के अंदर थी। तभी गांव के ही निर्मल महतो का पुत्र राजेश कुमार वर्मा घर में घुस गया और गलत नीयत से बहू के साथ छेड़खानी करने लगा। बहू के शोर मचाने पर सास लीलावती देवी मौके पर पहुंची और विरोध किया। इसी दौरान रोहन प्रसाद वर्मा ने भी आरोपी को डांट-फटकार लगाई। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। आरोप है कि कुछ देर बाद गुस्से में आग-बबूला होकर राजेश कुमार वर्मा फरसा लेकर लौटा और रोहन प्रसाद वर्मा के कंधे पर जानलेवा वार कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.