गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: जमुआ। हीरोडीह थाना कांड संख्या 90/26 के नामजद आरोपियों की दो माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आजसू ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है अन्यथा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का चेतावनी दी है। इस बाबत आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के निमापहरी की रहनेवाली रुकसाना खातून पति साबिर हुसैन के साथ उसके परिजनों ने 26 जून 2026 को मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिया था। पीड़िता के बयान पर हीरोडीह पुलिस ने कांड संख्या 90/26 दर्ज कर निमापहरी के ही मनोवर अंसारी, अफसर अंसारी, कौसर अंसारी, हजारा खातून, रकीबा खातून, समसुद्दीन अंसारी एवं सुहाना खातून को नामजद आरोपी बनाते हुए इन सबके विरुद्ध बीएनएस की 191(2)191(3) 126(2) 115(...