गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के अमतरो पुल के पास बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक पीयूष कुमार के पिता मनोज यादव के आवेदन पर गावां थाना में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बस चालक द्वारा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण बाइक में टक्कर हुई, जिससे पीयूष कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त जानकारी थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- Gridih News: बस-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...