गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के पुराना बस स्टैंड के समीप रविवार को बहुजन समाज पार्टी की धनवार विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शौकत अली ने की, जबकि संचालन बिट्टू कुमार साव ने किया। बैठक में धनवार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने गावा-धनवार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने, सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटियों का गठन करने तथा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति बनाई। बैठक के दौरान चार माह पूर्व धनवार के मायाराम टोला में हुए आयुष कुमार हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बसपा नेता दिनेश दास ने घोषणा की कि मामले के शीघ्र उद्भेदन और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 7 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जा...