गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बलायडीह गांव निवासी इम्तियाज साईं उर्फ इनार साईं, पिता दिलशाद साईं पिछले 30 घंटों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह 12 अक्टूबर 2026 को गिरिडीह जाने के लिए ट्रेन से निकले थे, लेकिन 30 घंटे बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे हैं। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आमलोगों से अपील की है कि यदि किसी को इम्तियाज साईं उर्फ इनार साईं के संबंध में कोई जानकारी मिले तो बेंगाबाद थाना या परिजनों के मोबाइल नंबर पर सूचना दें, ताकि युवक को सकुशल घर लाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...