गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: गावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गावां के तत्वावधान में सेरुआ, हरनी, जमडार, लौरिया, गावां, अमतरो, मल्हेत समेत विभिन्न गांवों में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलनेवाले रोगों, जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया एवं कालाजार का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रक्त जांच कराएं। जांच में डेंगू या मलेरिया की पुष्टि होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का पूरा कोर...