Gridih News: बरमसिया में अवैध भट्ठी पर छापेमारी, 750 लीटर महुआ शराब जब्त
गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: गावां। आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने गावां पुलिस के सहयोग से गुरुवार को बरमसिया पिकेट के समीप छापेमारी की। इस दौरान अवैध भट्ठी से 750 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। बताया जाता है कि यहां गुड्डू साव द्वारा अवैध शराब की भट्ठी संचालित की जा रही थी। छापेमारी के दौरान बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। मामले में उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर पर्व-त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक रवि रंजन समेत ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.