गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ में नाली मरम्मत कार्य पूरा हुए एक पखवारा भी नहीं बीता है और बिना बारिश की ही नाली की दीवार ढह कर धराशाई हो गई। जिससे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं और धराशाई हुए नाली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पिछरी पेंडराबांध का सौन्दर्यीकरण के नाम पर राशि बंदरबांटस्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली मरम्मत कार्य में पंचायत के मुखिया एवं विभागीय जेई की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य गुणवतापूर्ण ढंग से नहीं...