गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। कानून की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है और जागरूकता ही सबसे बड़ा अस्त्र है। उक्त बातें हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने शनिवार को उच्च विद्यालय बदडीहा में आयोजित जागरूकता शिविर में कहीं।

कानूनी जानकारी का महत्व उन्होंने बच्चों को साइबर एक्ट, सड़क सुरक्षा कानून एवं भारतीय न्याय संहिता की संक्षिप्त जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चों को प्रताड़ित करने पर धारा 115, 117 और 118 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने नए कानूनों में पुराने प्रावधानों में हुए बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि 379 के स्थान पर 303 तथा 302 के स्थान पर 103 जैसी धाराएं लागू की गई हैं।

साइबर सुरक्षा उपाय साथ ही नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों को समझने और उनका पालन करने की अपील की। साइबर अपराध से ...