गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में बच्चों के बीच में हुए आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनो पक्षों से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार के सदस्य घायल राजेश कुमार राय 38 वर्ष, विद्या देवी 40 वर्ष एवं रंजीत राय 45 वर्ष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया गया कि शुक्रवार को करीब 12 बजे दिन में बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आपसी विवाद में हुए मारपीट में दो लोग जख्मी रेफर जिसे लेकर बाद में दोनों पक्षों क...