गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गिरिडीह। ऑनलाईन लूडो के प्रति युवाओं और बच्चों में बढ़ रही दिलचस्पी पर सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने खबरदार किया है। कहा कि पैरेंट्स को अपने बच्चों की हरकतों पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मोबाइल पर ज्यादा गेम खेलना बच्चों के लिए घातक है। ऐसे बच्चे आगे जाकर मानसिक रोग के शिकार हो जाते हैं। यदि समय रहते पैरेंट्स नहीं सजग और सतर्क रहे तो ऐसे बच्चे डिप्रेशन से घिर सकते हैं। कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन अथवा मोबाइल नहीं देना चाहिए। इसकी लत ऐसे भी बच्चों को गंभीर रोगी बना सकती है। यह भी पढ़ें- पढ़ाई से ज्यादा फोन में लगता है बच्चे का मन? प्रेमानंद महाराज की ये 1 बात छुड़वा देगी लत यहां बता दें कि शहर में ऑनलाइन लूडो का नेटवर्क इनदिनों सक्रिय है। इसकी जद में युवा और बच्चे फंसकर पैसे और समय...