गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खण्डीहा में बच्चों की लड़ाई में बड़ों के बीच मारपीट हो गयी। इस संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा एक-दूसरे के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में दोनों पक्षों के 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों ही मामले का अनुसंधान कर रही है। एक पक्ष से खण्डीहा निवासी नीतू देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में गुड़िया देवी, प्रकाश दास, शांति देवी, शीतल कुमारी, नरेश दास, सावन दास एवं विक्की दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से खण्डीहा निवासी गुड़िया देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में खण्डीहा निवासी गणेश दास, नीतू देवी, सरिता कुमारी व संगीता कुमारी एवं बेहरवाटांड़...