गिरडीह, नवम्बर 6 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधानसभा के चौथा स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में बच्चों और शिक्षकों की कमी नहीं है, कमरों की भी कमी नहीं है। कमी है तो सिर्फ चहारदीवारी की। चहारदीवारी नहीं होने से स्कूल के बच्चे असुरक्षित हैं और शिक्षकों को पढ़ाने की बजाय बच्चों की पहरेदारी करनी पड़ती है। हालत ये है कि स्कूल की जमीन अतिक्रमण से घटती जा रही है। दो एकड़ की जमीन अब सिमट कर एक एकड़ ही बची है। स्कूल परिसर में बाहरी लोगों और मवेशियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसा नहीं है कि चहारदीवारी के लिए प्रयास नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों के प्रयास से चहारदीवारी निर्माण की स्वीकृति भी मिली और चार बार टेंडर भी हुआ। लेकिन आपसी सहमति नहीं बनने से तीन बार योजना लेप्स हो गई। 8 महीने पहले फिर से टेंडर हुआ है, लेकिन अब तक आपसी सहमति नहीं बन पाई ह...