गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर प्रखंड के बगोदर स्टेडियम में मंगलवार को आशिहारा कराटे की ओर से ग्रांड फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने कराटे गुरु डाडी बलसारा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने प्रतिभागियों और आयोजनकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है। उन्होंने बगोदर विधानसभा क्षेत्र में कराटे के विस्तार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन ...