गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर-विष्णुगढ़ सीमा क्षेत्र के चिहुंटिया (बालक/ अलगडीहा) के पास एक तालाब में बुधवार को एक महिला का शव तैरता हुआ मिला है। शव मिलने से दोनों थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। सूचना पर बगोदर और विष्णुगढ़ दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद घटनास्थल को बगोदर थाना क्षेत्र में चिन्हित किया गया। पुलिस ने शव को तालाब से बरामद कर लिया है। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। आसपास के गांवों के महिला के रूप में उसकी पहचान नहीं हो सकी है।आशंका है कि उसकी अन्यत्र हत्या कर शव को रात में यहां ठिकाने लगाया गया होगा। चूंकि मंगलव...