गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर इलाके में पिछले एक सप्ताह से 32 जंगली हाथियों के झुंड ने डेरा जमाया हुआ है। झुंड में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हाथियों के गुजरने से खेतों में लहलहाती फसलें पूरी तरह नष्ट हो रही हैं। किसानों के अनुसार, अटका इलाके में ही करीब एक करोड़ रुपये की फसल को नुकसान पहुंचा है। हाथियों ने गन्ना सहित अन्य फसलों को रौंदकर चट कर दिया है, वहीं कई जगह चहारदीवारी और पोल्ट्री फार्म को भी ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल हाथियों का झुंड खंभरा-बनपुरा में डेरा जमाए हुए है। सोमवार रात झुंड ने दोंदलो हाई स्कूल के नए भवन परिसर में घुसकर पानी के पाइप, पेड़-पौधे, शो-प्लांट सहित अन्य सामग्रियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। नुकसान की भरपाई के लिए स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग को आवेदन सौंपा है। इस संबंध में उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा क...