गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: बगोदर। सोमवार रात हुई भीषण बारिश ने बगोदर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दी है। पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इससे फसलों के नुकसान होने के साथ खाद्य सामग्रियां भी बर्बाद हुई है। पुल-पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव होने से आवागमन भी प्रभावित रहा। सड़क किनारे कई जगहों पर पेड़ गिर गए। बगोदर नीचे बाजार के दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुसने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। बेको बोनबांध का मेढ़ टूटने से भी बेको और घंघरी के सैकड़ों किसानों की फसलें डूब गईं।प्रभावित आवागमन चौधरीबांध रेलवे क्रासिंग फाटक के अंडरपास में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। पोखरिया-खेतको के बीच यमुनिया नदी और बेको- पारटांड़ के बीच स्थित नदी पुल के ऊपर से पानी बहता रहा। घंघरी में पुल के ऊपर...