गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्टेडियम परिसर में आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव सह मेला का समापन शनिवार रात भव्य भक्ति जागरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर पूजा कमेटी द्वारा अतिथियों को चुनरी भेंट कर स्वागत किया गया। जागरण में उज्जैन से आए कलाकारों ने महाकाल की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रकार की झांकियों और भक्ति गीतों का श्रद्धालुओं ने देर रात तक लुत्फ उठाया। स्टार कलाकार पल्लवी झा एवं जूनियर गोलू राजा सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र...