Gridih News: बगोदर में नहीं थम रहा है हाथियों के झुंड का आतंक
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर इलाके में लगभग एक पखवाड़े से जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है। शुरू में फसलों को रौंदना और चहारदीवारी ढहाना तक हाथियों का आतंक सीमित रहा, लेकिन अब यह मानव जीवन पर भी भारी पड़ने लगा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, झुंड में 30 से अधिक हाथी शामिल हैं। झुंड जहां से गुजरता है, खड़ी धान- तकई आदि की फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाती है। किसानों की महीनों की मेहनत पर हाथी पल भर में पानी फेर दे रहा है। ताजा घटना मंगलवार देर रात की है। हाथियों का झुंड नेशनल हाईवे-19 को पार कर पोखरिया गांव में घुस गया। गांव में हाथियों के आने की सूचना पर बुधवार सुबह में उत्सुकतावश ग्रामीण खेत की ओर देखने चले गए। इसी दौरान एक हाथी ने खीरो पंडित नामक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.