गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। सरकार की अति महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना बगोदर प्रखंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। कई गांवों में जलमीनार खराब पड़े हैं, लेकिन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय जेई न तो कार्यालय आते हैं और न ही जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि रखते हैं, जिसके कारण लाभुकों को योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। ताजा मामला दोंदलो पंचायत के बनपुरा अंबेडकर टोला का है। यहां हर घर नल-जल योजना के तहत लगा जलमीनार का कंट्रोलर पिछले 5 महीने से खराब पड़ा है, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस जलमीनार से 25 से 30 घरों के लोग पानी पीते हैं, जो अब पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। मामले को लेकर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने पहले जेई से शिकायत की, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाने पर उ...