गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात मंगलवार को तीसरी रात भी जारी रहा। सुदूरवर्ती कुदर पंचायत के कुदर एवं बिंद में 30 हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचाई। हाथियों ने तैयार धान की फसल को रौंदने के साथ चट कर दिया और करीब सात एकड़ में लगी खीरा, टमाटर, बैंगन, मटर की फसलों को पूरी तरह रौंद दिया। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश्वर दास ने बताया कि मंगलवार रात हाथियों ने 2 एकड़ बैंगन, डेढ़ एकड़ खीरा, डेढ़ एकड़ मटर, 3 एकड़ टमाटर और कई एकड़ में लहलहा रहे धान की फसल बर्बाद कर दी। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर में फिर लौटा हाथियों का झुंड बताया गया कि हजारीबाग के कटकमसांडी निवासी कुलदीप कुमार और टाटीझरिया के खैरा निवासी शंकर कुमार व रवि कुमार वर्मा ने कुदर में ज...