गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: धर्मेन्द्र पाठक, बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। 10 दिनों के अंदर थाना क्षेत्र में लूटपाट की दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। 20 सितंबर की रात में अटका में स्वर्ण व्यवसाई से हुई लूटपाट के 10 दिन पूर्व घाघरा गांव अंतर्गत भुईयांटोली में अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। हथियार का भय दिखाकर घर वालों को कब्जे में लेकर अपराधियों ने नगदी सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति लूट ली थी। उक्त घटना का अभी उद्भेदन भी नहीं हुआ है कि अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को निशाना बनाया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर: स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर लाखों की लूटचोरी की अन्य घटनाएँ इस बीच 13 सितंबर को थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत अंतर्गत पोचरी गांव में दिनदहा...