गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: बगोदर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोटर कामगार यूनियन बगोदर के द्वारा बगोदर बस-टैक्सी पड़ाव में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को यूनियन कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने की जबकि संचालन सचिव योगेश्वर साव एवं सह-सचिव सत्यनारायण प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री विश्वकर्मा भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजनोत्सव मनाया जाएगा। पूजा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एक कमेटी का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अड्डी बंगला में भव्य दुर्गा पूजा को लेकर समिति की बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन कमेटी के लिए अध्यक्ष कालेश्वर य...