गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बगोदर-सरिया रोड पर बीएड कॉलेज के आगे घुमावदार मोड़ के पास हुई। जहां एक पिकअप सवारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता गोल्डन जायसवाल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर लाया गया। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि घायल युवक बगोदर विस के बंराई गांव का रहने वाला है। दूसरी घटना घाघरा कॉलेज के पास हुई, जहां बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति यूपी का रहने वाला है। सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को ...