गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। रांची - दुमका मेन रोड पर बगोदर में स्थित तिराहा मोड़ पर दिशा सूचक साइन बोर्ड नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। हजारीबाग से बगोदर बाजार में प्रवेश करने से पहले यह मोड़ पड़ता है। यहां से दो रास्ते निकलते हैं जो दोनों पुराने जीटी रोड में मिलते हैं। एक रास्ता दुमका - देवघर के लिए बेहतर है, तो दूसरा धनबाद - गिरिडीह के लिए। लेकिन तिराहा मोड़ पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगा है। जानकारी के अभाव में कई अनजान वाहन चालक गलत रोड पकड़ लेते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जिन भारी वाहनों को देवघर - दुमका जाना होता है वे गलती से धनबाद - गिरिडीह वाले रास्ते पर मुड़ जाते हैं। इसके बाद पुराने जीटी रोड पर स्थित नेहरू चौक पर उन वाहनों को घुमाना मुश्किल हो जाता है। वहां सड़क किनारे फुटपाथी दुकानें लगी रहती ...