गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में बुधवार को प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली एवं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन, प्रो. डॉ. महतो लक्ष्मी खेमलाल एवं प्रो. डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने किया।

कार्यक्रम का महत्व इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे ने कहा कि रचनात्मकता और कला को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी कल्पना शक्ति और कलात्मक कौशल दिखाने का सुनहरा अवसर देती हैं। महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद मेहता ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को एक सूत्र में बांधते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ाते...