Gridih News: बगोदर के रामनगर में शिव मंदिर का निर्माण तेज
गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के रामनगर स्थित शिव मंदिर निर्माण में सोमवार को एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। भक्तों की अपार आस्था और सामूहिक सहयोग से मंदिर की छत की ढलाई का कार्य आज अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। समस्त ग्रामवासी और शिव भक्त बढ़-चढ़कर निर्माण कार्य में अपना श्रम और सहयोग दे रहे हैं। ढ़लाई के दौरान पूरे इलाके में जय शिव शंभू और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर निर्माण समिति और ग्रामीणों ने बताया कि प्रभु भोलेनाथ की कृपा से मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही यह भव्य रूप लेगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: पारटांड़ शिव मंदिर से सेवाटांड़ सड़क का शिलान्यास समिति ने सभी शिव भक्तों से निवेदन किया है कि वे इस पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.