गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: 550 बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा दो मंजिला भवन में 20 कमरे हैं

नया भवन तैयार बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के खम्भरा स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में बच्चों को अब कमरे के अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्कूल के लिए लगभग एक करोड़ की लागत से बना नया अतिरिक्त भवन बनकर तैयार हो गया है। दो मंजिला इस नए भवन में कुल 20 कमरे बनाए गए हैं। इसके साथ ही ऊपर-नीचे कार्यालय और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। इससे पठन-पाठन में आ रही जगह की कमी दूर होगी और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

उद्घाटन समारोह गुरुवार को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में विद्यालय की छात्राओं ने फीता काटकर विधिवत नए भवन का उद्घाटन किया। छात्राओं के हाथों उद्घाटन कराकर शिक्षा में बेटियों की...