गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: कहते हैं प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। बगोदरडीह के लव कुमार उर्फ लव रविदास ने इसे सच कर दिखाया है। ना महंगा ट्रैक सूट, ना कोई कोच, ना प्रोटीन डाइट। सिर्फ बगोदर स्टेडियम की मिट्टी और रोज एक घंटे की कड़ी दौड़। इसी दम पर बगोदरडीह के इस ग्रामीण युवा ने चंदनकियारी में आयोजित राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में 1500 और 3000 मीटर में बेहतर प्रदर्शन किया है।

प्रतियोगिता का प्रदर्शन तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए लव को रजत और कांस्य पदक मिला है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बगोदर क्षेत्र के युवाओं में खुशी है। आदर्श क्लब बगोदर की ओर से गुरुवार को बगोदार स्टेडियम में लव के सम्मान में समारोह रखा गया। क्लब के सदस्यों ने अंगवस्त्र और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। लव ने बताया कि तैयारी यही...