Gridih News: बगोदर: समाजसेवी सह भजन गायक नीलकंठ मिस्त्री का निधन
गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत गोपालडीह निवासी समाजसेवी सह भक्ति गीतों के गायक नीलकंठ मिस्त्री का शनिवार देर रात रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार रात अचानक घर पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जांच में डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज बताया। इसके बाद वे कोमा में चले गए थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपने सेवा भाव, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। रविवार को रांची से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामगढ़ पार्षद के पिता का निधन, शोक नम आंखों से ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.