गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: सावन पूर्णिमा के मौके पर बगोदर के प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बगोदर एवं आसपास के इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात था। थाना प्रभारी राजेश कुमार दल-बल के साथ खुद मौके पर मौजूद थे। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए थे। सनातन सेवा समिति और वोलेंटियर भी श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे हुए थे। मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि सार्वजनिक पूजा के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया, जिसके बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: सावन पूर्णिमा पर हरिहरधाम में आज जुटेगी शिवभक्तों की भीड़ श्रद्धालुओ...