गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत अंतर्गत लक्षीबागी गांव में जंगली हाथियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। हाथियों ने बुधवार को लगातार चौथी रात तबाही मचाई। पिछले चार दिनों में हाथियों के उत्पात से लगभग 100 किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अनुमानित नुकसान एक करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र के किसानों में मायूसी छाई हुई है। सबसे ज्यादा तबाही बुधवार की रात हुई। नेशनल हाईवे के किनारे स्थित रमेश मेहता के होटल को हाथियों ने पूरी तरह तोड़-फोड़ कर नेस्तनाबूद कर दिया। इससे उन्हें 2 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी तरह कोकिल मेहता के मुर्गी फॉर्म को भी हाथियों ने कई जगह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों को भागने के लिए फोड़े गए पटाखे और जलाई गई मशाल देखक...