गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के ग्राम बेको निवासी प्रवासी मजदूर समशेर अंसारी का मुंबई में निधन हो गया। बताया जाता है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बेको लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों के आंखें नम हो गई। सूचना मिलते ही भाकपा-माले की टीम मृतक के घर पहुंची और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही मृतक के परिजनों को झारखंड सरकार के श्रम विभाग से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने हेतु गिरिडीह श्रम विभाग के अधिकारी से बात कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने की पहल की गई। मौके पर भाकपा माले नेता सह बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, पंचायत ...