गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: बगोदर। दुर्गा पूजा से पूर्व बगोदर थाना क्षेत्र में चोर-उचक्के सक्रिय हो गए हैं। रोज रात कई गांवों में चोर पहुंच रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने बगोदर थाना से महज एक किमी दूर सरिया रोड से अस्पताल जानेवाले नहर के रास्ते स्थित एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों के आभूषण चोरी कर ली। भुक्तभोगी शंकर राय ने बताया कि वे सपरिवार कुछ दिनों से मुंबई में हैं। उनके साले रंजीत राय रात में रखवाली के लिए घर में सोते हैं और सुबह 4 बजे अपने घर चले जाते हैं। इसी के बाद चोरों ने वारदात की।चोरों ने दो आलमारी तोड़कर 5 जोड़ा चांदी के पायल, 4 पीस सोने की नकचन, 25 चांदी के सिक्के और लगभग 2 हजार नगद चुरा लिए। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। भाज...