Gridih News: बगोदर: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की नई कमेटी गठित
गिरडीह, अक्टूबर 7 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की नई कमेटी के गठन को लेकर मंगलवार को बगोदर में संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया। चुनाव के माध्यम से सच्चिदानंद सिंह को अध्यक्ष, रामचंद्र यादव को सचिव और गुरुचरण साव को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव चयनित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया और संघ जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बैठक में संघ को मजबूत और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। नव चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सदस्यों के सुख-दुख में पूरी मुस्तैदी से खड़े रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार ने की। मौके पर भुवनेश्वर नारायण यादव, गुलाम सरवर, विजय कुमार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, अशोक कुमार, रोहित प्रसाद, रीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.