गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। तेलोनारी पंचायत के गमतरिया के समीप बगोईया नदी पर बना पुल इन दिनों हादसे को दावत दे रहा है। पुल के चार स्पेन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, दीवारें टूटकर गिरने लगी हैं और नींव धंसने से एक हिस्सा बेहद कमजोर हो गया है। इसके बावजूद रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े और मालवाहक वाहन इसी जर्जर पुल से गुजर रहे हैं। यह पुल दुधीटांड़ टोल से तेलोनारी, तराटांड़, ओझाडीह और छोटकी खरगडीहा समेत कई पंचायतों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है।

पुल का हाल बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच के नवासारी टोल प्लाजा के समीप से तेलोनारी होते हुए यह सड़क ओझाडीह और छोटकी खरगडीहा को जोड़ती है। बताया जाता है कि पूर्व विधायक सालखन सोरेन की अनुशंसा पर बने इस पुल का उद्घाटन शिबू सोरेन ने कर क्षेत्रवासियों को सौगात के रूप में दिया था। अब ...