Gridih News: बगैर जांच नामांतरण करने का आरोप
गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार अंचल क्षेत्र के बसखुदिया मौजा में पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवादित जमीन के नामांतरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोकरन चौधरी ने खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने तथा किए गए नामांतरण को रद्द करने की मांग की है। आवेदन में एसडीओ से संबंधित दस्तावेजों, अंचल अभिलेख एवं नामांतरण प्रक्रिया की जांच कर विवादित भूमि का नामांतरण रद्द करने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.