Gridih News: बकाया राशि नहीं देने पर पांच दुकानें सील, निगम ने की कार्रवाई
गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम ने अपने अधीन दुकानों से लंबित बकाया राशि एवं री-एग्रीमेंट से संबंधित बकाया की वसूली के लिए गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित देय राशि का भुगतान नहीं करनेवाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर कुल पांच दुकानों को सील किया गया। नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने कहा कि निगम की दुकानों से संबंधित लंबित किराया, बकाया राशि एवं री-एग्रीमेंट से संबंधित देय राशि की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने दुकानों का लंबित बकाया एवं री-एग्रीमेंट से संबंधित देय राशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निगम कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया राशि का समय पर भुगतान नहीं करने की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.