गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के धोबियामोड़ स्थित धन्वतरि होड़ोपैथी ईको पार्क में सोमवार को कार्य कर रहे और मजदूर और प्रखंड के विभिन्न जगहों में वनरोपण और नर्सरी में कार्य करनेवाले मजदूरों ने अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रर्दशन किया। इस क्रम में सभी कर्मी पार्क के सामने जमा हुए और अपने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने वन विभाग की मनमानी नहीं चलेगी, वन विभाग मुर्दाबाद, बकाया वेतन का भुगतान जल्द करना होगा सहित विभिन्न प्रकार के नारे लगाए। इस मामले को लेकर मजदूरों ने गिरिडीह पूर्वी डीएफओ मनीष तिवारी को भी एक आवेदन दिया गया। बता दें कि गांडेय धोबियामोड़ स्थित धन्वतरि होड़ोपैथी ईको पार्क में 2 नाईट गार्ड समेत 14 कर्मी क्रमशः मैनेजर किस्कू, अनिल हेम्ब्रम, जीवन मुर्मू, जीतलाल ह...