Gridih News: बकरा चोरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार में सोमवार दोपहर बकरा चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पप्पू माली और उसके बेटे को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के संतोष स्वर्णकार समेत अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना सोमवार की दोपहर करीब 1:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गावां निवासी पप्पू माली बकरे के मांस का कारोबार करते हैं। वहीं, मंटू स्वर्णकार, रामछबीला स्वर्णकार और संतोष स्वर्णकार बर्तन व बक्से की दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि मंटू स्वर्णकार का एक बकरा गायब हो गया था। इसी को लेकर वह पप्पू माली के पास पहुंचा और ग्राहकों के सामने बकरा चोरी कर बेचने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। पप्पू माली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.