गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अरतोका में संचालित बंद माइंस में अवैध खनन का मामला सामने आने के बाद अब करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की भरपाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार लीज समाप्त होने के बाद भी यहां लंबे समय से पत्थरों का अवैध खनन और तस्करी की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध करें कार्रवाई: डीएमछापेमारी की गई गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव को सूचना मिलने पर उन्होंने बिना पूर्व सूचना दिए अरतोका माइंस का अचानक निरीक्षण किया। डीसी स्वयं खदान के अंदर गए और वहां की गहराई देखकर आश्चर्य जताया। निरीक्षण के दौरान विस्फोटक रखे जाने की आशंका को देखते हुए उन्होंने तुरंत खनन विभाग को सूचना दी। डीसी के निर्देश पर खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। छाप...