Gridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक ने दी बिजली दफ्तर घेरने की चेतावनी
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गिरिडीह। सदर प्रखंड की पालमो पंचायत स्थित आदिवासी टोला मंझलाडीह में पिछले डेढ़ महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। पूरा गांव अंधेरे में डूबा है और लोग बेहद परेशान हैं। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बिजली विभाग से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। राजेश यादव ने कहा कि बिजली विभाग को ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे लोगों के केवल एक फोन करने पर समस्या हल हो सके और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अवैध पैसे की वसूली पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला, तो वे ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.