गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: सरिया। बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुरू की गई फॉगिंग व्यवस्था को लेकर अब लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। भारी बरसात के बाद जगह-जगह जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं वायरल बुखार समेत मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नियमित और सभी इलाकों में फॉगिंग कराने की मांग की थी। लोगों की मांग के बाद नगर पंचायत की ओर से फॉगिंग वाहन चलाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि फॉगिंग का लाभ सभी इलाकों को समान रूप से नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: लाखों खर्च के बावजूद मच्छरों से राहत नहीं, फॉगिंग की हकीकत पर उठे सवाल फॉगिंग वाहन मुख्य मार्गों तक ही सीमित रह जा रहा है। मुख्य सड़क से सटी कई छोटी पी...